डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के आहार-विहार मंत्री वीर रूपेश जैन सोनू के नवीन गृह प्रवेश पर जैन मिलन स्वतंत्र के सभी अतिवीर, वीर, वीरांगनाओं को आमंत्रित किया गया। 26 जून सोमवार दोपहर 2:00 बजे भक्ताबर पाठ में जैन मिलन स्वतंत्र के वीर, वीरांगना पहुंचे और भक्ताबर पाठ किया। उसके उपरांत जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सभी सदस्यों ने नवीन गृह प्रवेश पर रूपेश जैन सोनू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वीर रूपेश जैन सोनू द्वारा सभी को प्रीतिभोज वात्सल्य पूर्वक कराया गया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1













Add Comment