समाचार

शहर उमड़ेगा अगवानी को : आगरा में भव्य मंगल प्रवेश कर रहे हैं श्रमणाचार्य विशुद्धसागर सागर जी महाराज

आगरा/ इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज 19 पिच्छीधारियों साधुओं के साथ आगरा पहुंचेंगे। यहां उनका मिलन पूज्य साक्ष्यसागर जी, योग सागर जी, निर्वेगसागर जी से सुबह छह बजे छीपोटोला में होगा। उसके बाद 6.30 से आयोजित विशेष सभा को आशीर्वचन देंगे। इसके बाद हरिपर्वत से पंचकल्याणक महोत्सव विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

आयोजन स्थल पर वह प्रात: 8.15 से धर्म सभा को संबोधित करेंगे। यहां श्री मज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पर पाषाण को भगवान बनाने की क्रिया के अन्तर्गत सुरिमंत्र प्रदान करेंगे। शाम नसियां भी जा कर प्रतिष्ठा क्रिया सम्पन्न करेंगे और सन्त निलय का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बद 19 जून की सुबह सभी प्रतिमाओं को भगवान बनाकर मानस्तंभ पर मस्तकाभिषेक किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page