दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, जैन राजनैतिक चेतना मंच के आह्वान पर समस्त रीजन, समस्त सोशल ग्रुप इंदौर की ओर से 4 जून को प्रात 9बजे विश्व पर्यावरण दिवस पौधे लगाकर मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, जैन राजनैतिक चेतना मंच के आह्वान पर समस्त रीजन, समस्त सोशल ग्रुप इंदौर की ओर से 4 जून को प्रात 9 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पौधे लगाकर मनाया जाएगा। पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर फेडरेशन पदाधिकारी, सोशल ग्रुप, रीजन और समस्त सोशल ग्रुप सदस्य प्रतिभा स्थली रेवती रेंज पर सुबह 8 बजे इकट्ठा होंगे। संजीव जैन संजीवनी ने सबसे विनम्र निवेदन किया कि आप प्रतिभा स्थली पर सफेद और हरा ड्रेसकोड के अनुसार पहनकर पौधारोपण के कार्यक्रम मे अवश्य पधारें और पौधा लगाकर हरियाली और खुशहाली का संदेश दें।













Add Comment