समाचार

साध्वी ने ली मंच की गतिविधियों की जानकारी : पुलकमंच के प्रतिनिधिमंडल ने की साध्वी ॠतम्बरा से मुलाकात

इंदौर ( राजेश जैन दद्दू)। पुलकमंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने साध्वी ऋतम्बरा से मुलाकात की। जैन राजनैतिक चेतना मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि साध्वी ऋतम्बरा से श्रुति फार्म हातोद पर हुकमचन्द सावला जैन अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद समाज श्रेष्ठी इंद्र कुमार, वीणा जैन सेठी के फार्म हाउस हातोद पर पुलकमंच के प्रदीप जैन बड़जात्या, कमल जैन रावका, महेंद्र जैन निगोत्या ने औपचारिक मुलाकात की और कई विषयों पर चर्चा भी हुई।

साध्वी अभी देपालपुर में कथा के दौरान सेठी के फार्महाउस पर विराजमान हैं। साध्वी ऋतम्बरा ने मंच को अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया और मंच की गतिविधियों के बारे में जानकारी भी ली।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page