समाचार

इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाया: उदासीन आश्रम ट्रस्ट में जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान 


रीजन के सभी सोशल ग्रुप व फैडरेशन ने पूर्ण सक्रियता से मानव सेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनकर इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाया। समाज के अधिकतम ग्रुप साथियों ने उदासीन आश्रम ट्रस्ट में रक्तदान किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। रीजन के सभी सोशल ग्रुप व फैडरेशन ने पूर्ण सक्रियता से मानव सेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनकर इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाया। समाज के अधिकतम ग्रुप साथियों ने उदासीन आश्रम ट्रस्ट में रक्तदान किया।

सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अमित कासलीवाल, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू सभी ने बताया कि हम सभी डोनर को ब्लड टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हो इस विषय पर प्रशासन की सहमति मिली है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है और पूर्ण रूप से सुरक्षित भी। हमारे एक बोतल रक्त से चार व्यक्ति को प्लाज्मा /प्लेटलेट्स आदि तरीक़े से सहयोग मिल जाता है। ग्रुप के सदस्य रक्तदान को लेकर उत्साहित थे। इसमें फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, उपाध्यक्ष राजीव जैन बंटी भैया गिरीश रारा ब्रिलियंट ग्रुप के संजय जैन, पिंकेश जैन, रितेश पाटनी आशीष जैन कीर्ति पाड्या बिपुल बाझंल आदि ने उत्साह पूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कर्ष उदाहरण पेश किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page