समाचार

श्रुतपंचमी पर आर्यिका संघ के सानिध्य में हुई संगीतमय पूजन महाआरती जिनवाणी संरक्षण के लिए श्रावकों को प्रेरित किया


पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में आचार्य श्री विवेक सागर महाराज की प्रभावक शिष्या आर्यिका विपुल मति एवं विमुक्त मति माता जी के ससंघ सानिध्य में श्रुतपंचमी महापर्व जैन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाया। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में आचार्य श्री विवेक सागर महाराज की प्रभावक शिष्या आर्यिका विपुल मति एवं विमुक्त मति माता जी के ससंघ सानिध्य में श्रुतपंचमी महापर्व जैन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाया। श्रावकों ने षटखंडागम ग्रंथ का संगीतमय पूजन अर्चन कर महाआरती की। आर्यिका श्री ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा गुरूदेव आचार्य धरसेन परम उपकारी हैं जिन्होने अपनी साधना के माध्यम से हमें सन्मार्ग प्रशस्त किया। आर्यिका श्री ने श्रावकों को श्रुतपंचमी के महत्व के बारे में बताया और समाज को जिनवाणी संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर महिला मण्डल की पदाधिकारी अनीता जैन मोदी, अंजलि सराफ, संगीता नायक वर्षा सतभैया ने किया और आर्यिका संघ को शास्त्र भेंट किए।

प्रश्नमंच के साथ बच्चों को धार्मिक बोध संस्कार दिए

संगीतमय पूजन में नंदा सुनंदा महिला मण्डल संभाग अध्यक्ष सिलोचना जैन मुक्ता, सरिता जैन, प्रिया सिंघई, रश्मि जैन, रजनी मयूर आदि का सहयोग रहा। सायंकाल अटामंदिर में महिला मण्डल के सहयोग से आर्यिका संघ के सानिध्य में प्रश्नमंच का आयोजन हुआ और मध्यान्ह में बच्चों को नैतिकता एवं धार्मिक बोध के संस्कार दिए। इसके अतिरिक्त नगर के जैन मंदिरों में सुबह अभिषेक शांतिधारा के बाद श्रावकों ने श्रुतपंचमी पर जिनवाणी की पूजन की। पार्श्वनाथ जैन नया मंदिर में जिनवाणी संरक्षण एवं जैन मिलन महिला अरिहंत शाखा के तत्वावधान में किया गया जिसमें अध्यक्ष सुधा जैन, अनीता जैन, जयंती अलया, शशि कामरा, किरण सतभैया, रेखा जैन, छाया जैन, गुंजा, प्रीति जैन सुनवाहा, सुमन सतभैया, सुमन चौधरी, श्रद्धा जैन, नीतू जैन, आदि का योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page