समाचार

उड़ीसा की प्राचीन गुफाओं उदयगिरि व खंडगिरि को अतिक्रमण मुक्त करें: विश्व जैन संगठन ने उठाई मांग 


उड़ीसा की प्रसिद्ध कलिंग जैन राजा खारवेल की प्राचीन उदयगिरि, खंडगिरि गुफाओं को अतिक्रमण मुक्त करने की विश्व जैन संगठन ने मांग उठाई है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। उड़ीसा की प्रसिद्ध कलिंग जैन राजा खारवेल की प्राचीन उदयगिरि, खंडगिरि गुफाओं को अतिक्रमण मुक्त करने की विश्व जैन संगठन ने मांग उठाई है। उनका कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित प्राचीन जैन गुफाओं पर जबरन अवैध अतिक्रमण कर उनका झूठा व भ्रामक इतिहास लोगों को बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि किसी भी धर्म व समाज की प्राचीनता उसके प्रमाणिक प्राचीन धरोहर से भी होती है और खारवेल की जैन गुफाओं जिसका एक जीता जागता प्रमाण हैं। लेकिन पुरातत्व विभाग, स्थानीय प्रशासन और कमेटियों की लापरवाही के चलते इसे अजैन परम्परा से जोड़कर प्रचार किए जाना भविष्य में इन गुफाओं की वास्तविकता समाप्त करने का प्रयत्न अनुचित और असहनीय है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने सरकार से जैन धरोहर की वास्तविकता से छेड़छाड़ करने के प्रयास की घोर निन्दा की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page