दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प द्वारा आज अपने 200 से अधिक सदस्यों के साथ मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया गया। ग्रुप के बच्चों ने अपनी अपनी माताजी के चरण धोते हुए ,चरण स्पर्श कर उनकी आरती उतारी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प द्वारा आज अपने 200 से अधिक सदस्यों के साथ मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया गया। ग्रुप के बच्चों ने अपनी अपनी माताजी के चरण धोते हुए,चरण स्पर्श कर उनकी आरती उतारी। माता का स्थान ज़िंदगी में सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस विषय पर अपने अपने भाव ,कविता ,संस्मरण के माध्यम से सुनाए । संपूर्ण कार्यक्रम बहुत भाव विभोर कर देने वाला था। पाँच साल से 60 साल के लोगों ने वहाँ उपस्थित अपनी माताजी को विशेष भारतीय संस्कृति के अनुसार माताजी के प्रति अपने कर्तव्य ,समर्पण और प्रेम का इजहार किया।

कार्यक्रम का संयोजन विनोद सुषमा सेठिया प्रशांत आरती छाबड़ा हंस कुमार ममता जैन इंदु चंद्र प्रकाश जैन सीमा जैन योगेश रिचा जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत आरती छाबड़ा, मीना कैलाश पाटनी, गिरीश, अतुल गोयल, नरेंद्र जैन, रितेश जैन द्वारा किया गया इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव आशीष जी जैन सुतवाले ने सभी माताओं का सम्मान करने वाले बच्चों को आशीर्वाद दिया।













Add Comment