समाचार

श्रीफल परिवार की ओर से आयोजन : भक्तामर स्त्रोत की आराधना की गई


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागरजी गुरुदेव के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से श्रीफल परिवार की ओर से भक्तामर विधान मन्दिर और भक्तामर दीपप्रज्वलन कार्यक्रम स्व. अजबलाल केशवलाल जी शाह के निवास पर हुआ। पढ़िए धर्मेन्द्र जैन की रिपोर्ट…


भीलूड़ा। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागरजी गुरुदेव के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से श्रीफल परिवार की ओर से भक्तामर विधान मन्दिर और भक्तामर दीपप्रज्वलन कार्यक्रम स्व. अजबलाल केशवलाल जी शाह के निवास पर हुआ। प्रारंभ में णमोकार मंत्र व भक्तामर स्त्रोत के प्रत्येक काव्य पर दीप प्रज्वलित किए गए।

उसके बाद भक्तामर विधान की आरती, शांतिनाथ भगवान की आरती, पद्मावती माता की आरती और क्षेत्रपाल भगवान की आरती की गई। शाह परिवार की मंजुला जैन ने बताया कि उनके दोनों पुत्र जिनेश जैन व निखिल जैन के पुत्र के चोल संस्कार होने से यह श्रीफल परिवार के तत्ववाधान में कार्यक्रम आयोजित किया।

शाह परिवार की तरफ से चांदी के 13 पुष्प जैन मंदिर, भीलूड़ा में भेंट किये। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अरविन्द शाह ने परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीफल परिवार के समन्वयक धर्मेन्द्र जैन, श्रीफल परिवार के भीलूड़ा अध्यक्ष शैलेन्द्र भरड़ा, रमनलाल टुकवत, कमलेश टुकवत, जयप्रकाश भरड़ा, मनोज भरड़ा, ललित जैन, मांगीलाल भटेवरा, कमलेश शाह, अशोक टुकवत, भरत शाह, भूपेन्द्र भरड़ा, लोकेश भटेवरा, विक्रांत जैन आदि कई भक्तजन उपस्थित थे ।अंत मे परिवार द्वारा जलपान कराकर सभी को श्रीफल भेंट किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page