समाचार

श्वेतांबर पक्ष द्वारा मूर्ति का स्वरूप-चरित्र बदलने का विरोध : दिगंबर जैन समाज की महा मौन रैली 24 अप्रैल को

वाशिम (राजेश जैन दद्दू)। श्वेतांबर पक्ष द्वारा मूर्ति का स्वरूप- चरित्र बदलने के विरोध में दिगम्बर जैन समाज की महा मौन रैली 24 अप्रैल को वाशिम में निकाली जाएगी। रैली आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के आशीर्वाद व ऐलक श्री 105 सिद्धांत सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होगी।रैली दोपहर तीन बज खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय जाएगी।

इंदौर दिगंबर जैन महासभा के प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने सकल दिगंबर जैन समाज से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस दिन समस्त भारत वर्ष के दिगंबर जैन बंधु अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 से 5 तक बंद रखें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page