समाचार

रंगोली सजाकर की संघ की अगवानी : मुनि आदित्य सागर जी ससंघ का अंजली नगर में हुआ मंगल प्रवेश 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। मुनि आदित्य सागर जी ससंघ का सोमवार, 17 अप्रैल सुबह नृसिंह वाटिका से अंजलि नगर विहार हुआ। इस दौरान श्रावकों ने जगह-जगह मुनि संघ की‌ अगवानी हेतु अपने घर के द्वार पर रंगोली बनाकर पाद प्रक्षालन किया और आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। समाज के महिला मंडल की सदस्याओं ने सिर पर कलश लेकर मंगलमय अगवानी की।

मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के नरेंद्र वेद, नकुल पाटोदी, महावीर झाझंरी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन अग्निबाण, महामंत्री चिंतन जैन, पवन जैन पूर्व पार्षद, डॉ जैनेन्द्र जैन, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, देवेन्द्र सोगानी, रिषभ पाटनी, कैलाश लुहाड़िया, चिराग गोधा, अतिशय सोनी को मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page