समाचार

श्रीफल अर्पित कर लिया मंगल आशीर्वाद : नागरिकों द्वारा आचार्यश्री वर्धमान सागर का हुआ भव्य नागरिक अभिनन्दन


उदयपुर के नगर निगम प्रांगण में हुए भव्य आयोजन में विभिन्न, समाजों, संस्थानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री का सर्व समाज द्वारा भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया। पढ़िए पारस चितौडा की विस्तृत रिपोर्ट…


उदयपुर। सकल दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में नगर निगम प्रांगण, उदयपुर में पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का सर्व समाज द्वारा भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया। सम्पूर्ण उदयपुर नगर की और से आचार्यश्री का नागरिक अभिनन्दन करते हुए उन्हें अभिनन्दन पत्र भेंट कर आचार्य शिरोमणि की उपाधि प्रदान की गई। अभिनन्दन पत्र का वाचन राज कुमार फत्तावत ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सिंघवी ने किया। सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने क्रम के अनुसार बैण्डबाजों की मधुर धुनों के साथ मंच पर विराजित आचार्यश्री के चरणों में श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद लिया। समारोह में मुख्य रूप से समाज के श्रेष्ठीजनों और श्रेष्ठीजनों के साथ ही सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा उपस्थित थे।

मंगलाचरण किया

इस दौरान ऋषभ जसिंगोत, संघस्थ ब्रह्मचारी गज्जु भैया, संघस्थ परमीत भैया, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत, सुरेश कुमार पद्मावत, राजेश देवड़ा, भंवर मुण्डलिया, पारस चित्तौड़ा, रोशन गदावत, चन्द्रप्रकाश कारवां, राजकुमार फतावत, जसवन्त चित्तौड़ा, देवेन्द्र छाप्या, श्रीमती सुशीला देवी वेलावत, श्रीमती प्रेमलता देवी चित्तौडा, श्रीमती विद्या जावरीया, भूपेन्द्र सिंह, उप जिला प्रमुख चित्तौडग़ढ़ उपस्थित रहे। मंगलाचरण सुश्री कायना जैन द्वारा किया गया। भक्ति स्तुति मास्टर हेमांग, सुश्री भार्गवी जैन, यशीता जैन द्वारा की गई। स्वागत उद्बोधन रोशनलाल जी गदावत द्वारा दिया गया।

ये थे मुख्य आमंत्रित अतिथि एवं समाजजन

इस अवसर पर राजेन्द्र भट्ट, सम्भागीय आयुक्त उदयपुर, ताराचन्द मीणा, जिलाधीश, उदयपुर, लक्ष्मीनारायण मंत्री, जिलाधीश डूंगरपुर, प्रो. आई. वी. त्रिवेदी, उप कुलपती, मो. सु. विश्वविद्यालय कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, उप कुलपती जर्नादन राय नगर डिम्ड विश्वविद्यालय, उदयपुर, ओ. पी. बुनकर, अतिरिक्त जिलाधीश प्रशासन, उदयपुर सुरेन्द्र पाटीदार, एस. डी. ओ. सलुम्बर, महेन्द्रसिंह आगरीया, सचिव, भोपाल नोबल संस्थान, उदयपुर, मोहब्बतसिंह रूपाखेड़ी, प्रबन्ध निदेशक भोपाल नोबल संस्थान, श्रीमती शिवानी जोहरी भटनागर, न्यायाधीश सेशन कोर्ट, फूलसिंह मीणा, विधायक उदयपुर ग्रामीण, धर्मनारायण जोशी, विधायक मावली, श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत विधायक वल्लभनगर, रामचन्द्र झाला, पूर्व न्यायाधीपति उच्च न्यायालय, ममता कुंवर, जिला प्रमुख उदयपुर, ओ. पी. जैन, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग मौजूद रहे। इनके साथ ही गोविन्दसिंह टांक महापौर नगर निगम, उदयपुर, पारस सिंघवी उपमहापौर नगर निगम उदयपुर, वासुदेव माजावत आयुक्त नगर निगम, उदयपुर रागिनी डामोर अतिरिक्त कमीशनर नगर निगम, उदयपुर, ताराचंद जैन, किरण जैन, रविन्द्र श्रीमाली अध्यक्ष भाजपा शहर, सज्जन कटारा प्रधान गिर्वा पंचायत समिति, जतिन गांधी सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, उदयपुर, बार एसोसिएशन उदयपुर के राव रतनसिंह को चेयरमेन राजस्थान बार कोन्सील, प्रवीण खण्डेलवाल, राकेश मोगरा, महेन्द्र नागदा, मनीष शर्मा, रामकृपा शर्मा, अशोक सिंघवी उपस्थित थे। प्रदीपसिंह सांगावत, सी. ई. ओ. स्मार्ट सीटी उदयपुर, रजनी डागी, पूर्व महापौर नगर निगम, उदयपुर युवा परिषद् राजकुमार फतावत, मुख्य संयोजक महावीर जैन, प्रमोद सामर, प्रदेश संयोजक, सहकारीता प्रकोष्ठ बी. जे. पी,. के. के. गुप्ता पूर्व चेयरमेन डूंगरपुर, गोविन्द अग्रवाल, संस्थापक डी. पी. एस. उदयपुर, यशवन्त आंचलिया मंत्री शान्त क्रान्त संघ उदयपुर, इन्दरसिंह मेहता, संरक्षक राजस्थान सर्राफा संघ, वैद्यराज प्रहलाद मीश्रा, नियमित आयुर्वेदाचार्य, आचार्य संघ, डॉ. ज्योति बाबू शास्त्री, विभागाध्यक्ष जैन एवं प्राकृत विभाग, मो. सु. डॉ. प्रेम सुमन जैन, पूर्व विभागाध्यक्ष जैन एवं प्राकृत विभाग, मो. सु. वि. प्रो. जिनेन्द्र जैन, पूर्व विभागाध्यक्ष जैन एवं प्राकृत विभाग, मो. सु. वि. डॉ. सुमत जैन, असिस्टेन्ट प्रो. जैन एवं प्राकृत विभाग, मो. सु. वि. राकेश चोरडिय़ा, उपाध्यक्ष फिल्ड क्लब उमेश जी मनवानी, सचिव फिल्ड क्लब पंकज जी गोगावत ‘ अध्यक्ष मार्बल एसोसिएशन। युधिष्ठिर कुमावत, प्रदीप कुमावत उपस्थित रहे।

प्रमुख समाज एवं संस्थान

मेवाड़ क्षत्रीय महासभा, ब्राह्मण समाज, भोई समाज, सिन्धी समाज, वैश्य समाज, बार एसोसिएशन, गुर्जर समाज, स्वर्णकार समाज, भल समाज, कुमावत समाज, लौहार समाज एवं सुथार समाज आदि। बी. एस. कानावत केन्द्रीय अध्यक्ष मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, चन्द्रवीरसिंह करेलिया, अध्यक्ष मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, उदयपुर, महेन्द्रसिंह पाखण्ड, उपाध्यक्ष मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, उदयपुर महेन्द्रनाथसिंह जी फलिचड़ा, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, नवलसिंह झुड, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कुराबड़, बद्रीलाल मेेनारिया एवं प्रतिनिधि, के. के. गुप्ता, डूंगरपुर, अनिल जी नाहर, राम जी अग्रवाल, छोगालाल जी भोई, तुलसीराम माली एवं प्रतिनिधि देवीलाल जी गुर्जर, शिवलाल सरपंच एवं प्रतिनिधि, घनश्याम सोनी, कुलदीप सोनी एवं प्रतिनिधि देवीलाल, जगन्नाथजी, छगनजी, सत्यनारायण जी एवं प्रतिनिधि।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page