समाचार

आचार्यों के मिलन से धन्य हुई दिल्ली : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ


राजधानी के ऐतिहासिक श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर (चांदनी चौक) में वर्तमान की तीनों आचार्य परम्पराओं के प्रमुख संतों का मंगल वात्सल्य मिलन अपार जनसमूह के मध्य हुआ। पढ़िए समीर जैन की रिपोर्ट…


नई दिल्ली। राजधानी के ऐतिहासिक श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर (चांदनी चौक) में वर्तमान की तीनों आचार्य परम्पराओं के प्रमुख संतों का मंगल वात्सल्य मिलन अपार जनसमूह के मध्य हुआ। आचार्य आदिसागर अंकलीकर परम्परा से परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य शान्तिसागर दक्षिण परम्परा से परम पूज्य आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ एवं आचार्य शान्तिसागर छाणी परम्परा से परम पूज्य आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज के वात्सल्य मिलन के अद्भुत क्षणों के साक्षी बनकर भक्तजन भावविभोर हो गए।

जयकारों से गुंजायमान वातावरण

भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आचार्य श्री अनेकांत सागर जी एवं आचार्य श्री अतिवीर जी ने लाल मन्दिर पहुंचने पर आचार्य श्री सुनील सागर जी की अगवानी की। तीनों आचार्य संघों के मिलन पर भक्तों ने जिनशासन के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। उल्लेखनीय है कि विशाल श्रमण संघ के पावन सान्निध्य में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का विराट आयोजन लाल किला मैदान में विधिवत् प्रारम्भ हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page