समाचार

मानवता और समाज के लिए हैं समर्पित प्रमोद हिमांशु: रोजाना एक हजार लोगों को निशुल्क भोजन कराते 


देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित, पंचेन्द्रिय से तिर्यंचों तक के प्रति करूणा भाव रखने वाले समाजसेवी प्रमोद हिमांशु पिछले दो वर्ष 11 माह से लगातार मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। श्रीफल जैन न्यूज के साथ प्रमोद हिमाशुं की विशेष बातचीत…


भोपाल। देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित, पंचेन्द्रिय से तिर्यंचों तक के प्रति करूणा भाव रखने वाले समाजसेवी प्रमोद हिमांशु पिछले दो वर्ष 11 माह से लगातार मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। कोरोनाकाल के समय 23 मार्च 2020 को उन्होंने भोपाल के महिला अस्पताल में लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की थी जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोग रोजाना भोजन करते हैं। सेवाभाव से शुरू की गई यह व्यवस्था आज भी चल रही है। यहां भोजन मशीनों के जरिए बनाया जाता है। उसके अलावा प्रमोद हिमांशु जी व्यक्तिगत रूप से मोक्षमार्ग के पथिकों के विहार की व्यवस्था भी करते हैं। यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्ट आदि में उनका पूरा सहयोग रहता है।

उसके अलावा धर्मायतनों के साथ समाज के चहुमुंखी विकास के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। गर्मी में पानी की व्यवस्था से लेकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी वह स्वयं करते हैं। वे बताते हैं कि उनका पूरा परिवार समाज की सेवा के लिए संकल्पित है। हर सदस्य पूर्ण सेवाभाव के साथ व्यवस्थाएं को संभालते हैं। 11 मार्च के उनके जन्मदिवस के अवसर पर समाजजनों ने उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, समृद्ध, संयमित और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, इंदौर के राजेश जैन दद्दू ने मंगल कामनाएं प्रेषित कीं।

आपको बता दें प्रमोद हिमांशु एक सफल उद्यमी हैं। भोपाल और मंडीदीप में उनकी हिमांशु फ्लोर मिल हैं। पारसनाथ बिल्डर्स के नाम से फर्म है और गंगोत्री कोल्ड स्टोरेज के साथ वेयरहाउसेज हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
15
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page