राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधि मण्डल ने संरक्षक अशोक बांठिया के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष के पैनल सदस्य और पाली के विधायक ज्ञानचन्द पारख से उनके जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात महावीर जयंती के पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में केन्द्र सरकार से संशोधन करने के लिए निवेदन किया। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट…
जयपुर। राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधि मण्डल ने संरक्षक अशोक बांठिया के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष के पैनल सदस्य और पाली के विधायक ज्ञानचन्द पारख से उनके जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात महावीर जयंती के पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में केन्द्र सरकार से संशोधन करने के लिए निवेदन किया। इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
इस वर्ष केन्द्र सरकार ने महावीर जयंती पर्व पर 4 अप्रैल 2023 का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है किन्तु जैन तिथि दर्पण के अनुसार इस वर्ष महावीर जयन्ती 3 अप्रैल 2023 को होने के कारण जैन समुदाय व विभिन्न संगठनों को महावीर जयन्ती मनाने में दुविधा का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान समेत कई राज्य सरकारों ने पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन के आदेश भी जारी कर दिए है। परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष पैनल सदस्य पारख ने मांग को उचित बताते हुए कहा कि जैन समुदाय, जैन दर्शनाचार्य एवं विभिन्न संगठनों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए महावीर जयंती के पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किए जाने के लिए केन्द्र सरकार से जल्द संशोधन करवाने के लिए आश्वस्त करते कहा कि केन्द्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से बात कर जल्द ही महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में आंशिक परिर्वतन करवा लिया जाएगा और सम्पूर्ण भारत में एक साथ ही महावीर जयन्ती का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।













Add Comment