समाचार

महरौनी से टीकमगढ़ तक पहुंचे भक्तजन : गुरु को मनाने निकाली पदयात्रा


श्री यशोदय अन्तरराष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और दिगम्बर जैन पंचायत महरौनी के संयुक्त तत्वावधान में महरौनी से टीकमगढ़ के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। भक्तजनों ने मुनिश्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित कर महरौनी प्रवास हेतु निवेदन किया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। श्री यशोदय अन्तरराष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और दिगम्बर जैन पंचायत महरौनी के संयुक्त तत्वावधान में महरौनी से टीकमगढ़ के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी भागेदारी निभाई। गुरुवार को श्री सुधासागर मार्केट से शाम 4 बजे पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, डीजे की संगीतमय धुनों पर युवा थिरकते हुए गुरु महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ चले, काफिले का जगह-जगह तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

समाजसेवी वीरेंद्र डोगरया ने श्री विद्यासागर दालमिल पर काफिले का स्वागत किया और फल वितरण किए। युवक हाथों में धर्मध्वजा लेकर गुरु दर्शन की आस में टीकमगढ़ की ओर बढ़ते हुए चल दिये और रात्रि विश्राम कुंडेश्वर के पास बेक्विट हॉल में हुआ। शुक्रवार की सुबह फिर युवाओं का काफिला टीकमगढ़ की ओर बढ़ चला और मांझ मंदिर पहुंचकर मुनिश्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित कर महरौनी प्रवास हेतु निवेदन किया। इस मौके पर महरौनी महिला मंडल भी उपस्थित रहा। उन्होंने भी गुरु से सानिध्य के लिए निवेदन किया।

पदयात्रा को सफल बनाने में प्रशान्त सिंघई बंटी, राजा चौधरी, राजू नुना ,पवन मोदी, महेंद्र खजुरिया, पंकज सिंघई, आमोद चौधरी, राजेश खिमलासा, संजीव विलौआ, रवि सराफ, महेन्द्रपठा, दीपक सिंघई, काले लौडुआ, मिलाप सराफ, बल्लू गढोली वाले, राजेश सराफ, अनिल पोली, महेश मलैया, जितेंद्र विलौआ, महावीर कठरया, शानू कठरया, अभि चौधरी, अंकित चौधरी, संतोष सिलौनया, रजनीश सिलौनया, शानू बड़कुल, सर्वज्ञ, प्रभात मोदी, सनी भायजी, साहिल, प्रमोद पठा, विनोद पठा, सचिन भायजी, मयंक सराफ, सतीश गुढा, आकाश नायक, सलिल पुजारी, सतेंद्र सिंघई, सेलू सर्राफ, अक्षय खजांची, आशीष बड़कुल, सर्वज्ञ गोयल, आकाश नायक, प्रिंस, संजू सिलौनया, सोनू सतभैया, मोनू मलैया, सोनू आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page