समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन : समर्पित किए गए 16 अर्घ्य


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के वात्सल्य संत निलय में अष्टाहनिका महापर्व के पावन अवसर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


आगरा। आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को मोती कटरा स्थित तार की गली के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। जिसमें विधान के दूसरे दिन 28 फरवरी को भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद विधानाचार्य आनन्द जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में 16 अर्घ्य समर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस विधान में भक्त प्रभु भक्ति करते हुए भरपूर धर्मलाम उठा रहे हैं।

विधान के मध्य में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी हुए। आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में तार की गली जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन जिन अभिषेक एवं नित्य नियम पूजन विधान होगा। इस मौके पर पवन बड़जात्या, पंकज भूंच, संजीव जैन, पन्नालाल जैन, मानकचंद जैन, देवांश जैन, आकाश जैन, अनुज जैन, हीरालाल जैन, मनोज बाकलीवाल, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, प्रभा जैन, पुष्पा जैन, प्रीति जैन, प्रिंसी जैन, ममता जैन, खुशबू जैन, श्रेया जैन, अरुणा जैन, समस्त मोती कटरा जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page