श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के दूसरे दिन अभिषेक- शांतिधारा की गई और 16 अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए एक रिपोर्ट…
आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के दूसरे दिन अभिषेक- शांतिधारा की गई और 16 अर्घ्य समर्पित किए गए। ये विधान मैना सुंदरी ने अपने पति श्रीपाल के कुष्ठ रोग को दूर करने के लिए रचाया था।
विधान के पुण्यार्जाक बनने का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन, मनोज जैन (कागज वाले) एवं समस्त परिवार को मिला। विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में किया जा रहा है। संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी द्वारा पिरोया जा रहा है। शाम को शालीमार महिला मंडल द्वारा भव्य भक्ति प्रस्तुति आरती के माध्यम से की गई।

भैया जी के प्रवचन भी किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश रपरिया, राजकुमार जैन गुड्डू, राजू गोधा, संजू गोधा, श्याम बाबू जैन, अशोक बाबू जैन, नवीन जैन, विमल जैन, अशोक जैन डिप्टी मेयर, मोहन स्वरूप जैन, नलिनी जैन, शशि पाटनी, शालिनी जैन, अपर्णा बेनारा और मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समकित जैन मौजूद रहे।













Add Comment