समाचार

जैन मंदिर :  चोरियों को लेकर जैन समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी


जयपुर के जैन मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार की रात 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच मुरलीपुरा स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हो गयी। चोर अष्ठ धातु की 4 मूर्तियां एक शांतिनाथ भगवान,एक पदम प्रभु भगवान एवं 2 पार्श्वनाथ भगवान की मूर्तियां तथा 9 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए।


जयपुर। शहर के जैन मंदिरों में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान जैन सभा सहित जैन समाज की कई संस्थाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देने के उपरांत भी चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी है।

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि रविवार की रात 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच मुरलीपुरा स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हो गयी। चोर अष्ट धातु की 4 मूर्तियां एक शांतिनाथ भगवान, एक पदम प्रभु भगवान एवं 2 पार्श्वनाथ भगवान की मूर्तियां तथा चांदी के 9 छत्र चोरी कर ले गए। दिन राशि की गोलक भारी होने के कारण मंदिर के बाहर छोड़ गये।

बढ़ रही हैं चोरियां

इससे पूर्व बीते 2 फरवरी को प्रातः पारस विहार, मोहनपुरा, मुहाना मंडी स्थित चिंतामणी पाश्व॔नाथ दिगंम्बर जैन मन्दिर में चोरी हो गई है। बीते 4 फरवरी को वाटिका रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ अग्रवाल जैन मंदिर में चोरी हो गई। मुहाना मण्डी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 2 फरवरी को प्रातः मन्दिर में ताले तोड़ कर चोर 5 इंच की 3 अष्टधातु की मूर्तियां, जिसमें भगवान चंद्रप्रभु , भगवान वासुपुज्य एवम भगवान शांतिनाथ की मूर्तियां एवम दान पात्र तोड़ कर दान राशि लगभग बीस हजार रुपए चुराकर ले गए थे।

जैन समाज में आक्रोश
राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद, राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जैन मंदिरों की चोरियों पर रोक नहीं लगी, चोरों को नहीं पकड़ा गया तथा चोरियां बरामद नहीं हुईं तो जैन समाज अहिंसात्मक आंदोलन करने को मजबूर होगा। राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने मुख्यमंत्री से जैन मंदिरों के आसपास तथा मंदिरों की सुरक्षा बढाने की मांग की है। राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण सम्भाग के अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने चेतावनी देते हुए बताया कि लगातार जैन मंदिर में हो रही चोरियों के लिए आज उचित अधिकारियों से मिलकर मांग की गई कि जल्दी से जल्दी चोरी का खुलासा किया जाए तथा मूर्तियां व नगद बरामद किया जाए अन्यथा 7 दिन के बाद जैन समाज द्वारा बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page