सारांश
निर्यापक मुनि श्री सुधसागर महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर महाराज, ऐलक धैर्य सागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का शुक्रवार को टीकमगढ़ की ओर विहार हो गया। पढ़िये राजीव सिंघई की एक रिपोर्ट…
ललितपुर। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिपुंगव निर्यापक मुनि श्री सुधसागर महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर महाराज, ऐलक धैर्य सागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का शुक्रवार को टीकमगढ़ की ओर विहार हो गया। मुनि श्री ने अभिनन्दनोदय तीर्थ क्षेत्र में विराजित अभिनन्दननाथ भगवान के दर्शन के उपरान्त दोपहर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विहार किया।
धर्म प्रेमियों ने अपने अपने घर के बाहर उनके पाद प्रक्षालन एवं आरती कर पुण्य लाभ लिया और अश्रुपूर्ण विदाई दी एवं पुनः नगर में आशीर्वाद हेतु आने की भावना की। टीकमगढ में नंदीश्वर कालोनी में होने जा रहे पंचकल्याणक में अपने आशीर्वाद हेतु उनका यह गमन हो रहा है।
टीकमगढ़ के सैकडों मुनि भक्त उनके साथ चल रहे हैं। दोपहर में महाराज श्री ने मूल नायक अभिनन्द भगवान के द्रर्शन किए और विहार शुरू किया। महाराज श्री वर्णी चौराहा, घंटाघर, साबरकर चौक होते हुए कैलगुॅवा तिराहे से बानपुर रोड की ओर प्रस्थान कर गए। उनके चरण ग्राम विरारी में थमे।
आहारचर्या गुगरवारा में
आज रात्रि विश्राम बिरारी में हो रहा है और जिज्ञासा समाधान में श्रद्धालुओें की जिज्ञासाओं का समाधान किया। शनिवार प्रातः गुगरवारा में आहार चर्या होगी।
जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, मनोज बबीना, कोमलचंद दादा, आकाश जैन भारत गैस, अविनाश सिंघई, मेला कैप्टन नरेन्द कडंकी, कैप्टन राजकुमार जैन, महेन्द्र सिंघई, वैभव जैन टिन्ना, स्वदेश गोयल, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जीवन जैन मिर्चवारा, अक्षय अलया, मुकेश सराफ, अभिषेक अनौरा, मनोज जैन बबीना संजय मोदी, संजय रसिया,विजय काफी हाउस, सत्येन्द्र गदयाना, संजीव सौरया, अजित गदयाना सहित स्वयंसेवी संस्था स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ, वीरसेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ, वीर व्यायामशाला, बाहुबलि सेवा संघ, वीर सेवा संघ महिला मण्डल जैन मिलन मुख्य शाखा आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।













Add Comment