समाचार

समारोह :  धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

गुवाहाटी (सुनील सेठी)। श्री दिगंबर यूथ फेडरेशन की ओर से स्थानीय एमएस रोड स्थित भगवान महावीर धर्मस्थल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी, संयुक्त मंत्री जयकुमार छाबड़ा, महावीर भवन के महामंत्री विजय कुमार गंगवाल, अशोक कुमार छाबड़ा, यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सौरभ अजमेरा, जितेंद्र गंगवाल आदि ने झंडारोहण किया।

समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों के बीच मिठाई एंव फलों का वितरण किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page