समाचार

भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को पांडुक शिला पर किया विराजमान: वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन याग मंडल विधान

सारांश

आगरा में श्री मजिनेंद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कलशारोहण एवं विश्व शांति महायज्ञ में धर्मप्रेमी जनों की भीड़ उमड़ रही है। याग मंडल विधान एवं वेदी संस्कार की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं। मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ने प्रवचन भी दिया। पढ़िए मीडिया प्रभारी शुभम जैन की रिपोर्ट।

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में श्री मजिनेंद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कलशारोहण एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 15 जनवरी से हो रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी एवं बाल ब्रहमचारी नितिन भैया जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित करते हुए याग मंडल विधान एवं वेदी संस्कार की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं।

त्रिशला महिला मंडल की नाटिका की प्रस्तुति
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी के भक्तों ने मुनि श्री के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया| कार्यक्रम में भक्तों को मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर शाम 7 बजे श्रीजी की मंगल आरती की गई। रात 8 बजे से त्रिशला महिला मंडल द्वारा बहुत सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी गई।

18 जनवरी को सुबह से होंगे कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि श्री मजिनेंद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कलशारोहण एवं विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन 18 जनवरी को प्रातःकाल 7:00 बजे से नित्य नियम पूजन के बाद विश्वशांति महायज्ञ के बाद श्रीजी की प्रतिमाओं को मंदिर में विधि विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। इसके बाद मंदिर पर शिखर राजेश जैन गया जी परिवार द्वारा एवं शिखर पर ध्वजा अशोक जैन शिवम जैन परिवार द्वारा लगाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन सेठी, महामंत्री अशोक जैन एलआईसी, कोषाध्यक्ष राजेश जैन उपाध्यक्ष अजय जैन, विनोद चंद जैन,जितेंद्र जैन दीपक जैन,मधुष जैन,मुकेश जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन ऋषभ जैन,सौरभ जैन,उत्कर्ष जैन,पूजा जैन रुचि जैन, दीप्ति जैन,अर्चना जैन,नैना जैन,रिंकी जैन, रजनी जैन,सुनंदा जैन,अंजली जैन,नीलिमा जैन,समस्त सकल दिगबर जैन समाज एवं स्थानीय जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page