
आगरा. शुभम जैन । भारतीय डाक विभाग ने धार्मिक महत्व लिए बने स्थान शौरीपुर बटेश्वर को अपने विशेष आवरण में स्थान दिया है । आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आचार्यपदारोण के स्वर्ण जयन्ती वर्ष का अवसर था और जिनवाणी चैनल के प्रयासों से आगरा में ये पुनीत कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्य को आगे बढ़ाने में आगरा दिगम्बर जैन परिषद का विशेष सहयोग रहा ।

इस शुभ अवसर पर आगरा के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
आगरा नगर के महापौर माननीय श्री नवीन जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में PNC उद्योग समूहू के CMD श्री प्रदीप जैन PNC, जिनवाणी चैनल के CMD श्री नीरज जैन के साथ साथ विशेष रूप से श्री हीरालाल जी बैनाडा, विमलेश जैन मारसन्स, जितेन्द्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्दा,अनंत जैन कमल ठोलीया चेन्नई, पंकज जैन( जिनवाणी चैनल),चक्रेश जैन ( जिनवाणी चैनल) अशोक जैन एडवोकेट, मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, अनन्त जैन,गौरव जैन,अनिल जैन FCI, अन्केश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त अनेक लोग उपस्थित रहे ।












