समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर बचाओ : फैसला बदलने की मांग पर इंदौर एकजुट, जैन समाज ने किया कारोबार बंद रखने का आह्वान

इंदौर । राजेश जैन दद्दू- दौर में समग्र जैन समाज के महातीर्थ शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध मे देश भर के जैन धर्मावलंबी एवं तीर्थ क्षेत्रों की पवित्रता और अहिंसा एवं शाकाहार में विश्वास रखने वाली समाज जन बुधवार 21 दिसंबर को अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखा है ।

 

संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी के आव्हान का नगर के कई व्यवसायिक संगठनों एवं एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने भी शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध एवं बंद का समर्थन किया है और अपना कारोबार बंद रखेने का निर्णय लिया ।

 

इंदौर में ये बाजार रहेंगे बंद

 

जिन व्यवसायिक संगठनों ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है उनमें प्रमुख है श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन, नई अनाज मंडी, होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन सियागंज, जूनी अनाज मंडी एसोसिएशन, मसाला dx संगठन , इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ, छावनी अनाज मंडी ,इंदौर रेडीमेड एसोसिएशन आदि संगठनों ने भी बंद का समर्थन करते हुए अपना कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है।

 

इंदौर के गणमान्य लोग आंदोलन में शामिल

 

दिगंबर जैन सामाजिक संसद के मंत्री डॉक्टर जैनेंद्र जैन, महामंत्री सुशील पांड्या, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, अमित कासलीवाल, मनोहर झांझेरी, महेंद्र जैन सीए, दिलीप पाटनी, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, रितेश पाटनी, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, ऋषभ पाटनी, देवेंद्र सोगानी सनत गंगवाल, सतीश जैन अजय मिंटा आदि ने भी ‌ जैन समाज एवं विभिन्न व्यवसायिक संगठनों से 21 दिसंबर को अपना कारोबार बंद रखने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page