
आगरा. शुभम जैन – आगरा के यमुनापार स्थित मथुरेश जी का मंदिर के बराबर पुरानी कारपेट फैक्ट्री में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पार्श्वपुरी धूलिया गंज जैन मंदिर से हुई । जहां आचार्य विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर पालकी यात्रा निकाली गई । विभिन्न आयोजनों के दौरान वात्सल्य आरोग्यधाम का लोकार्पण किया गया ।

आरोग्यधाम गुल्लक का शुभारंभ
आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधि मंडल की ओर से प्रदीप जैन पीएनसी ने आरोग्यधाम की गुल्लक का शुभारंभ किया । आरोग्यधाम में मरीजों को सेवा देने वाले डॉक्टरों ने आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आयोजन कमेटी ने सभी डॉक्टरों का स्वागत सम्मान किया ।
इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने आचार्य विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा का स्वर्ण कलश से अभिषेक किया । इस दौरान बाहर से पधारे भक्तों ने आचार्य श्री के चरणों मे श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में आगरा के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन,महामंत्री सुनील जैन ठेकदार,राकेश जैन पर्देवाले,पंकज जैन,विमल मारसंस,निर्मल मौठ्या,अशोक जैन,राजेंद्र जैन,गोपीचंद जैन विवेक जैन,अनंत जैन अमित सेठी,विवेक जैन,हुकुम जैन, उमेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन उषा मारसंस,प्रिया जैन, अरूणा जैन समस्त सकल जैन समाज बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ लिया ।












