समाचार

शांतिधारा और पूजन के साथ विधान हुआ सम्पन्न

 

मुरैना (मनोज नायक)। अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में श्री शान्तिविधान हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। क्षेत्र कमेटी के संरक्षक आशीष जैन सोनू ने बताया कि श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में श्री 1008 शांतिनाथ विधान सानन्द सम्पन्न हुआ। दिल्ली से आए सुरेशचंद, अनिता जैन

ने पंडित महावीर प्रसाद जी शास्त्री के आचार्यत्व में प्रातः भगवान श्री शांतिनाथ जी के अभिषेक, पूजन किया।

इसके पश्चात विधान प्रारंभ हुआ। पुण्यार्जक परिवार सरोज जैन, जयकुमार जैन, पूरनचंद जैन, राकेश जैन, सुरेशचंद जैन ने विधान की सभी क्रियाओं में सहभागिता प्रदान की। विधान के अवसर पर महिलाओं ने भगवान की भक्ति में भावविभोर होकर नृत्य प्रस्तुत किए।

इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान श्री शांतिनाथ पर शांतिधारा कर अर्घ्य समर्पित किये। भजन गायक एवं संगीतकार सौरभ एन्ड पार्टी मुरैना ने संगीत की स्वर लहरी से विधान पूजन में सभी को मंत्र मुग्ध किया। ज्ञातव्य हो कि अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में प्रत्येक वुधवार को श्री शान्तिविधान का आयोजन होता है। श्री शांतिनाथ विधान के अवसर कुलदीप जैन, अनीता जैन, ममता जैन, सरोज जैन, मोनिका जैन, रोमिल जैन, मयंक जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, रजत जैन सहित सधर्मी बन्धु, माता बहिनें उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page