समाचार

बानपुर में हुआ मुनि श्री सुप्रभ सागर जी का मंगल आगमन

बानपुर (प्रियंक सर्राफ)। चर्याशिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक आज्ञानुवर्ती मृदुभाषी शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी सहित त्रय मुनिराज का सोमवार को अतिशयकारी तीर्थक्षेत्र क्षेत्रपाल जी, बानपुर (उ.प्र.) में मंगल आगमन हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज बानपुर व क्षेत्रीय जैन-जैनेत्तर समाज ने बड़े ही भक्तिभाव पूर्वक कस्बा बानपुर की सीमा से गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मुनिसंघ की मंगल आगवानी की।ज्ञात हो कि पूर्वनियोजित कार्यक्रम अनुसार मुनि संघ टीकमगढ़ (मप्र) से पदविहार करते हुए बानपुर में आगामी 28 नवम्बर से आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ससंघ सानिध्य प्रदान करने पधारे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page