समाचार

सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मिला आशीर्वाद

इंदौर ( राजेश जैन दद्दू)। श्री सम्मेद शिखर जी के संरक्षण, पवित्रता व स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए दिल्ली के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जैन एकजुटता के साथ देशव्यापी ‘श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन’ होगा। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आरम्भ होने वाले इस आंदोलन में ‘विशाल धर्मसभा व रैली’ होगी।

विश्व जैन संगठन ने इसके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और पावन सानिध्य के लिए प. पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञान भूषण जी मुनिराज (ससंघ) को मनोज्ञ धाम, श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ जैन मंदिर, मोहिउद्दीनपुर (मेरठ, उ.प्र) में निवेदन किया और तीर्थ रक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री ने अगामी कार्यवाही के लिए मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page