समाचार

सम्मेद शिखर जी बचाओ धर्म सभा 4 दिसंबर को

जयपुर. संजय के.जैन| सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को लेकर धर्म सभा और विशाल रैली 4 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।

 

विश्व जैन संगठन की ओर से आयोजित इस धर्मसभा और रैली में कई जैन संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस के माध्यम से सामेद शिखर जी वन अभ्यारण्य क्षेत्र का भाग घोषित किए जाने संबंधी अधिसूचना रद्द किए जाने, पर्वतराज से पेड़ों की अवैध कटाई रोकने, खनन रोकने और महुआ के लिए जंगलों में आग लगाने पर रोक लगाने की मांग भी की जाएगी। इसके साथ ही वंदना मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने, अभक्ष्य पदार्थों की बिक्री रोकने, यात्री समान की जांच के लिए स्कैनर लगाने, पर्वत पर सोलर लाइटों की व्यवस्था करने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा कर पर्वतराज की पवित्रता बनाए रखने की मांग भी की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page