जयपुर। वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सान्निध्य में अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में 24 वर्ष बाद 21 नवम्बर से होने जा रहे भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक और पंचकल्याण महोत्सव में अभिषेक के लिए 120 भाग्यशाली श्रावकों का चयन हो गया है। अभिषेक के लिए जनमंगल कलशों की लॉटरी रविवार को जयपुर मंे महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति के सदस्यों ने निकाली।
आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज और उनके संघ के सान्निध्य में होने जा रहे इस विशाल आयोजन मंे भगवान के महावीर के महास्तकाभिषेक के कलश के लिए 7128 श्रावकों ने आवेदन किया था।
इनमे से पुण्यशाली 120 श्रावकों का चयन लॉटरी के माध्यम से रविवार को किया गया। इन भाग्ष्शाली श्रावकों को भगवान महावीर के महामस्मकाभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न अभिषेक और शाँतिधारा होगी।
लॉटरी की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें –
lottery-Result












