समाचार

चौबीस भगवान का हुआ धूमधाम से पूजन

आगरा.शुभम कासलीवाल। कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, डी ब्लॉक पर बने जलमन्दिर में आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य में रविवार को सम्मेद शिखर पूजन करते हुये चौबीस भगवान की पूजा की गई। सौधर्म इन्द्र बने शिखरचन्द जैन सिंघई ने भगवान महावीर जिनबिम्ब की स्थापना की।

जलमन्दिर में भक्तों के द्वारा 24 रत्नमय तीर्थंकर चरण स्थापित किये गये और एक चरण गौतम स्वामी का स्थापित किया गया।

इस अवसर पर माताजी ने संक्षिप्त विधान में जीवन्त सम्मेद शिखरजी की वन्दना सभी भक्तों को कराई। इसके बाद शाम 7 बजे श्रीजी की संगीतमय आरती हुई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन,अनिल जैन रईस, महेश जैन, अनिल एफसीआई, नरेश लुहाडिया, सुभाष जैन, हरीशचन्द जैन, अंकेश जैन, समकित जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में संगीत शशि पाटनी ने दिया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

सोमवार को जलमन्दिर में देव, शास्त्र, पूजन के साथ सहस्त्र नाम का संक्षिप्त पाठ होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page