– विश्व शांति की मंगल कामना के लिए आयोजित हुआ विश्व शांति महायज्ञ
मडावरा(ललितपुर). राजीव सिंघई। वर्णीनगर मडावरा में श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में बीते 25 सितंबर से आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के अष्टम् निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रभात सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री निरीहसागर महाराज के पावन सानिध्य एवं ब्र.. प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के निर्देशन में चल रहे श्री अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान का समापन विशाल रथ यात्रा व विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। विधान के समापन पर भव्य रथ यात्रा श्री महावीर विद्या विहार परिसर से श्री महावीर जिनालय तक निकाली गई। चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई एवं मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि रथयात्रा में आयोजन के प्रमुख पात्र चक्रवर्ती नीलेश जैन दुकान वाले, सौधर्म इंद्र अजय जैन रजौला, धनपति कुबेर अभिनंदन जैन चौधरी, महायज्ञनायक संतोष बजाज, बाहुबली रानू जैन दुकान वाले, ध्वजारोहणकर्ता डॉ. बिरधीचंद्र जैन, डॉ. विकास जैन को परिवार के साथ रथयात्रा में रथ में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गजरथ पर अग्रिम पंक्ति में धर्मध्वजा लेकर अभय कुमार, चंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रजेश सौंरया परिवार चल रहे थे। रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सवाई सिंघई श्रेयांश कुमार जैन, प्रकाश चंद्र जैन सेठी परिवार, राजीव जैन रजौला परिवार को मिला। जितेंद्र जैन मुंगावली, अनिल रजौला, कोमलचंद्र जैन रजौला, निर्मल जैन दुकान वालों को चंवर ढुराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बग्घी पर बैठने सौभाग्य पं. गजेंद्र सौंरया, कमलेश, प्रतीक जैन लुहर्रा, डॉ. राकेश जैन सिंघई, सिंघई सुधीर जैन, सुलभ जैन, ग्राम प्रधान रजौला अनिल जैन, राजीव जैन, डॉ. नीरज जैन धवा परिवार को प्राप्त हुआ।

श्रीजी की रथ यात्रा में दिव्य घोष की स्वर लहरियों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इंद्राणी मंगल कलश लेकर चल रही थीं। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री महावीर विद्या विहार में पहुंची, जहां रथयात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीजी की शांतिधारा की गई। इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री अभय सागर महाराज ने कहा कि चौबीस तीर्थंकरों की आराधना भक्ति पूर्वक की है। इसी प्रकार धर्म प्रभावना के कार्यों को करते रहें। विधान का सफलतम् आयोजन पूर्ण कराने पर मुनिश्री ने ब्र. प्रदीप भैया सुयश को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। विधान को सफल बनाने में नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं व समाज श्रेष्ठियों को मंगल आशीर्वाद दिया। रात्रि में सीता जी की अग्नि परीक्षा नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन युवा जागृति सेवा संघ,श्री वर्णी व्यायाम शाला एवं णमोकार सेवा संघ, आदर्श बालिका मंडल, स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
संत निवास का शिलान्यास करने का सौभाग्य
संत निवास के शिलान्यास का सौभाग्य डॉ. बिरधीचंद्र जैन सौंरया परिवार, सिंघई प्रकाशचंद्र सेठी परिवार, प्रसन्न कुमार, अरुण कुमार, बंटी सौंरया परिवार, अशोक कुमार, प्रसन्न कुमार, लोकमान संगोरिया परिवार को प्राप्त हुआ।
मुख्य कलश का सौभाग्य
कमलेश जैन, मनोज जैन सौंरई, डॉ. राकेश सिंघई, सुधीर सिंघई, शीलचंद्र, आमोद जैन दुकान वाले, अजय जैन, अनिल जैन, राजीव जैन रजौला परिवार, बांबी बजाज परिवार को मुख्य कलश को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इनका हुआ विशेष सम्मान
दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलचंद्र जैन प्रेमी को चातुर्मास समिति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। चातुर्मास समिति के मंत्री राजेश जैन सौंरया व चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली के कलाकार सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी का नृत्य नाटिकाओं की विशेष प्रस्तुति के लिए सम्मान किया।












