समाचार

बच्चों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

ठिकरिया(चित्तौड़गढ़)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ठिकरिया में बच्चों को नशा मुक्ति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सभा में सभी बच्चों व स्टाफ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक रूप से गांव, शहर, जिला, राज्य व राष्ट्र को नशा मुक्त बनाये जाने के क्रम में नशा मुक्ति जागरूकता की शपथ ली। इसके साथ ही सभी ने भावना व्यक्त की कि न केवल गांव, शहर व जिला बल्कि पूरा राज्य व राष्ट्र हर तरह के नशे से मुक्त हो।

जैन ने बताया कि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है। इसलिए हम सभी को मिलकर राज्य व राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों के साथ-साथ अध्यापक प्यारचंद, देवेन्द्र कुमावत, पूजा रानी, चिलगानी जगदीश्वरी, प्रियंका बाई ने भी इस प्रेरक व जागरूकता अभियान के तहत शपथ ली। शपथ का वाचन श्री संजय कुमार जैन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page