समाचार

कलशाभिषेक महोत्सव एवं चल समारोह सम्पन्न

मुरेना@मनोज नायक।श्री नसियां जी जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं श्री जी की शोभायात्रा महोत्सव सानन्द हर्षोल्लास से रविवार को सम्पन्न हुआ ।

प्रथम कलश एवं श्री जी की शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री राकेशकुमार, सुनीलकुमार, मुकेशकुमार, संजयकुमार, विकास जैन (पलपुरा वाले) डिलवारी परिवार एवं आरती करने का सौभाग्य श्री हुकुमचंद प्रदीपकुमार जैन भण्डारी (खड़ियाहार वाले), प्रज्ञामती महिला मंडल को प्राप्त हुआ ।

दसलक्षण धर्म (पर्युषण पर्व) के समापन पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियां जी मन्दिर, अम्बाह रोड मुरेना में श्री 1008 जिनेन्द्र प्रभु के कलशाभिशेक महोत्सव मनाया गया ।

इस पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे श्री जिनेन्द्र प्रभु को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमे बैंड की ध्वनि पर युवा नृत्य कर रहे थे । सभी लोग जियो और जीने दो के नारे लगाकर अन्य लोगों को जैन धर्म के सिद्धांतों का जयघोष कर रहे थे । जगह जगह श्रीजी की आरती उतारी गई । श्रीजी की शोभायात्रा नसियां जी मन्दिर से प्रारंभ होकर जैन बगीची, पुल तिराहा, अम्बाह रोड पर भ्रमण करते हुए श्री नसियां जी मन्दिर पहुँची । नसियां जी मन्दिर में शाम 4 बजे इंद्रों द्वारा श्री जिनेन्द्र प्रभु का कलशाभिषेक किया गगा ।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी साधर्मी बन्धुओं के लिए सकल जैन समाज मुरेना के सहयोग से सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी ।

इस कार्य में श्री पदमचंद चौधरी, राजकुमार जैन एवं श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियां जी युवा मंडल का सहयोग सराहनीय रहा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page