नगर में 24 जुलाई को होने वाले साध्वी ऋजूप्रिया श्रीजी मसा, साध्वी सौहमप्रिया श्रीजी म.सा. एवं साध्वी देवप्रिया श्रीजी म.सा. के पावन चातुर्मास प्रवेश को लेकर पूरे नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्री राजेन्द्रसूरी जैन ज्ञान मंदिर, जहां पूज्य साध्वीश्री चार माह तक विराजमान रहेंगी। बाग से पढ़िए, श्रीफल साथी विष्णु बाथम की यह खबर…
बाग। नगर में 24 जुलाई को होने वाले साध्वी ऋजूप्रिया श्रीजी मसा, साध्वी सौहमप्रिया श्रीजी म.सा. एवं साध्वी देवप्रिया श्रीजी म.सा. के पावन चातुर्मास प्रवेश को लेकर पूरे नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्री राजेन्द्रसूरी जैन ज्ञान मंदिर, जहां पूज्य साध्वीश्री चार माह तक विराजमान रहेंगी, वहां इन दिनों विशेष साफ़-सफ़ाई और आकर्षक सजावट का कार्य तेज़ी से चल रहा है। मंदिर परिसर को सुंदर रूप दिया जा रहा है ताकि चातुर्मास प्रवेश महोत्सव भव्य और यादगार बन सके। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी स्वागत की तैयारियाँ पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं।
पदाधिकारी जुटे हैं तैयारियों में
श्रीसंघ के सभी सदस्य तन-मन से धर्म सेवा में लगे हुए हैं। जैन समाज अध्यक्ष अमित जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष अमृतलाल जैन तथा भोजन समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल सेक्रेट्री भी तैयारियों में पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। यह जानकारी क्रिया सेक्रेट्री ने दी।













Add Comment