समाचार

उमंग महिला परिषद की दो दिवसीय मानसून यात्रा संपन्न : धर्म, स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द का रहा अनूठा संगम


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय मानसून यात्रा उत्साह, धार्मिक भावना और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुई। यात्रा में योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीर्थ दर्शन एवं सामूहिक आराधना का आयोजन हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी रुचि चोविश्या जैन की यह रिपोर्ट।


इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उमंग महिला परिषद की दो दिवसीय मानसून यात्रा उत्साह, उल्लास और धार्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा ने धर्म, स्वास्थ्य और संगठनात्मक एकता का सुंदर संदेश दिया।

स्वागत एवं सफल आयोजन

यात्रा के शुभारंभ पर संस्थापक अध्यक्ष हेमलता जी गोधा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में परिषद की अध्यक्ष रिंकू जी अजमेरा एवं सचिव मोनिका जी कासलीवाल की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सांस्कृतिक सचिव नम्रता जी अजमेरा, पूजा जी बाकलीवाल, सरिता जी अजमेरा, नेहा जी पाटनी एवं मीना जी बिलाला ने किया।

मनोरंजन और आत्मीय मिलन

यात्रा के प्रथम चरण में सभी सदस्याएँ पप्पू रिसोर्ट पहुँचीं, जहाँ मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं डीजे संध्या का आयोजन किया गया। सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपसी परिचय, मैत्री और संगठनात्मक सौहार्द को मजबूत किया।

योग, आराधना और तीर्थ दर्शन

दूसरे दिन प्रातः अर्हम योग प्रशिक्षिका काजल जी पांड्या एवं पायल जी बज ने योगाभ्यास कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात सभी सदस्याएँ सोनकच्छ जैन मंदिर पहुँचीं, जहाँ ज्योति जी गोधा द्वारा तैयार लड्डुओं का अर्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रिंकू जी अजमेरा के मायके पक्ष के सेठी परिवार ने सभी सदस्याओं का आत्मीय स्वागत कर फलाहार एवं स्मृति-उपहार प्रदान किए।

पुष्पगिरि तीर्थ में गुरु दर्शन

यात्रा के अंतिम चरण में सदस्याएँ पुष्पगिरि तीर्थ क्षेत्र पहुँचीं, जहाँ आचार्य श्री पुष्पदंतसागर जी महाराज, आचार्य श्री अंतरमनस जी महाराज एवं पूज्य संघ के दर्शन एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किए। परिषद की ओर से सामूहिक अर्घ समर्पित कर श्रीफल अर्पित किए गए तथा सभी सदस्याओं ने श्रद्धापूर्वक आहार का लाभ लिया।

संगठन की एकता का संदेश

यात्रा के संपूर्ण आयोजन के फोटो एवं वीडियो का संकलन प्रीति जी बज द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय मानसून यात्रा सभी सदस्याओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी अनुभव बनकर उभरी तथा संगठन की एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page