समाचार

नियमसार महामण्डल विधान में श्रद्धा और भक्ति का माहौल : श्री जीवाधिकार की पूजन कर अर्घ्य समर्पित


 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर, गौराकुंड में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री नियमसार महामण्डल विधान का भव्य आयोजन 21 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर, गौराकुंड में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री नियमसार महामण्डल विधान का भव्य आयोजन 21 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन किया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, सुबह 7:00 से 9:30 बजे तक मण्डल विधान की पूजन, तथा सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक शास्त्र प्रवचन होंगे।

ट्रस्ट के महामंत्री वीरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि मंगलवार से प्रारंभ हुए विधान में 12 अधिकारों में प्रथम अधिकार श्री जीवाधिकार की पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर इंद्रजीत गंगवाल, योगेन्द्र लुहाड़िया, कमल जैन, प्रवीण जैन, राजकुमार जैन, प्रिंस काला, महिला मंडल सहित अनेक श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page