सागर में जैन मिलन शाखा मकरोनिया द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी मनीष जैन विद्यार्थी की यह रिपोर्ट।
सागर। जैन मिलन शाखा मकरोनिया द्वारा आदर्श गार्डन, मोती नगर में जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की प्रार्थना से हुआ, जिसका सामूहिक गायन जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया द्वारा किया गया। समारोह में शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 180 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त यूपीएससी, नीट, आईआईटी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित लगभग 10 प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
कार्यक्रम के दौरान जैन मिलन शाखा मकरोनिया एवं जैन मिलन महिला शाखा मकरोनिया की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह गौरव अतिवीर कमलेंद्र जैन एडवोकेट ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अतिथियों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर दिनेश जैन कर्रापुर ने की तथा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। मंत्री अरविंद जैन गढ़ाकोटा ने शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीआदेश जैन एवं संदीप जैन ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
समारोह में ध्वजारोहण का सौभाग्य अरविंद जैन अब्बू को प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण अतिवीर प्रमोद भाईजी एवं अन्य अतिथियों ने किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन विनोद जैन आवारा सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अरुण चंदेरिया, जिनेश जैन बहरोल, मनीष जैन विद्यार्थी, अशोक जैन पटवारी, सुकुमाल नैनधरा, आलोक बरायठा, संपत जैन खुरई, प्रो. आनंद जैन, सुरेश, रविंद्र जैन, प्रदीप गुन्नौर, संतोष, राकेश छुल्ला, संजय, निशिकांत सिंघई, पी.सी. जैन, अजीत, आर.के. जैन, चेतन जैन, रितेश जैन, प्रमोद जैन, महेश जैन, इंजीनियर दिलीप जैन, मुकेश जैन, उत्तमचंद जैन, वीर बृजेश जैन सहित बड़ी संख्या में वीर-वीरांगनाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।
शिक्षा और संस्कार का संदेश
वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तथा समाज में शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।













Add Comment