समाचार

छीपीटोला में आचार्य द्वय का भव्य स्वागत : संयुक्त धर्मसभा में तीर्थ संरक्षण एवं धर्म प्रभावना का दिया संदेश


आगरा के निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुरत्नसागर जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ। धर्मसभा में तीर्थ संरक्षण, विनय एवं धर्म प्रभावना का प्रेरक संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।


आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुरत्नसागर जी महाराज का भव्य मंगल स्वागत एवं अगवानी की गई। संयुक्त धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मुनि समत्व सागर जी ने व्यक्त की विनय

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने अत्यंत विनम्र भाव से कहा कि आज मूल वृक्ष (आचार्य आदिसागर अंकलीकर परंपरा) के नीचे छोटी-छोटी टहनियों को जो आनंद प्राप्त हुआ है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में युगल मुनिराज के दर्शन होना सफलता का संकेत माना जाता है और चातुर्मास के प्रारंभ में एक साथ दो आचार्यों के दर्शन होना अत्यंत शुभ है।

तीर्थ संरक्षण का किया आह्वान

आचार्य श्री सुरत्नसागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में जैन तीर्थों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समाज से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 22 अक्टूबर को मथुरा चौरासी में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विशाल समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।

श्रीफल अर्पित कर किया आमंत्रण

आगरा दिगम्बर जैन परिषद ने दोनों आचार्य संघों को श्रीफल अर्पित कर आगामी 20 जुलाई को श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, नसिया जी में आयोजित भगवान नेमीनाथ के भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव में पधारने का विनम्र अनुरोध किया। वहीं जयपुर हाउस जैन समाज द्वारा आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज को जयपुर चातुर्मास हेतु भी श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित किया गया।

मंच संचालन एवं सहभागिता

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विजय जैन शास्त्री ने किया। धर्मसभा में श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, मुरारी लाल जैन, अनिल जैन, जगदीश प्रसाद, मनोज जैन बाकलीवाल, मनीष जैन ठेकेदार, राकेश जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, आशु जैन, चक्रेश जैन, रोहित जैन, अनिकेत जैन, आदिश जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित नमोस्तु शासन संघ, विभिन्न मंडलों एवं सकल जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धर्मसभा का संदेश

संयुक्त धर्मसभा ने समाज में विनय, तीर्थ संरक्षण, संगठन और धर्म प्रभावना के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जैन तीर्थों की रक्षा एवं जिनशासन की प्रभावना के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page