अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा कामां ने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर महावीर पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में 50-50 पौधे लगाने का राष्ट्रीय आह्वान भी किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।
कामां (राजस्थान)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा–कामां द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महावीर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना तथा समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना रहा।
अतिथियों ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, विशिष्ट अतिथि जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन तथा प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या के सान्निध्य में हुआ। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प
युवा परिषद कामवन के अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उतना ही उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।
स्वर्ण जयंती वर्ष का राष्ट्रीय अभियान
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने कहा कि युवा परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी अभियान है। उन्होंने देशभर की सभी शाखाओं से स्वर्ण जयंती वर्ष में 50-50 पौधे लगाने का आह्वान किया।
अनेक समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जैन समाज के उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री संजय बोलखेडिया, कोषाध्यक्ष मयंक लहसरिया, धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ, शीतल जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, नवीन जैन, गौरव जैन, आर्यन जैन, दौलत जैन सहित युवा परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के माध्यम से समाजजनों ने स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संदेश दिया।













Add Comment