महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित 44वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 87 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के द्वादश दिवस महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में 44वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सक ने की जांच
श्रीमती गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन पांड्या) के सौजन्य से आयोजित शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर का आयोजन अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास, कुचामन सिटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।
87 लोगों ने लिया लाभ
शिविर संयोजक वीर महावीर पांड्या, वीर नंदकिशोर बिडसर एवं वीर सुनील पाटनी ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित डेगाना, लिचाणा, खुड, सुजाणपुरा, श्रवणपुरा, परबतसर, बोरावड़ एवं रूपपुरा ग्रामीण क्षेत्रों से आए 87 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस दौरान 27 एक्स-रे एवं 31 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं तथा मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।
सेवा कार्यों की हुई सराहना
वीर संदीप पांड्या ने बताया कि शिविर का शुभारंभ वीर कैलाशचंद जैन पांड्या, बाबूलाल, मोना झांझरी लिचाणा, शिविर संयोजक एवं संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
राज बाईसा रूपपुरा, राजकुमार फौजी, पवन बंसल भोपजीवाला, प्रमोद पांड्या एवं प्रवीण मारोठ ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महानगरों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन जैसे शहर में उपलब्ध होना आमजन के लिए लाभकारी है।
सहयोगियों का रहा योगदान
शिविर के सफल आयोजन में वीर सुनील माथुर, वीर सुभाष, वीरा इंद्रा, वीर अशोक, वीरा सीता, वीर सुरेश, वीरा मंजू, वीरा सुनीता गंगवाल, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर तेजकुमार बड़जात्या, राजेश अग्रवाल, शबाना, जितेंद्र एवं सुरजीत सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
वीर अजित पहाड़िया ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment