मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त अपर सचिव (ऊर्जा) आई.सी. जैन के निधन पर धामनोद सहित जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
धामनोद। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त अपर सचिव (ऊर्जा) आई.सी. जैन के निधन से धामनोद एवं जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
प्रशासनिक एवं धार्मिक क्षेत्र में रहा योगदान
आई.सी. जैन ने विद्युत मंडल में वरिष्ठ अधिकारी एवं अपर सचिव (ऊर्जा) के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वे बावनगजा तीर्थ कमेटी तथा पावागिरी सिद्ध क्षेत्र के मनोनीत ट्रस्टी के रूप में भी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर जैन समाज के संरक्षक राजा भाई जैन, नरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन (अनाज वाले), संजय जैन, अशोक प्रधान, राकेश जैन, समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष निधि रोशन जैन, सह सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, उपकोषाध्यक्ष विजय जैन, संदीप मंडलोई, सीमा नरेंद्र, महान पारस जैन, पूर्व अध्यक्ष महेश जैन सहित अनेक समाजजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
मुनि सेवा समिति ने जताई संवेदना
मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन, सचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन, राजेश जैन, पीयूष जैन, अर्पित जैन, विनय बिखरोंन, मुकेश पंधानिया, राकेश जैन, जिनेंद्र जैन तथा मीडिया प्रभारी यश जैन सहित अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।













Add Comment