समाचार

सहकार भारती का जबलपुर विभागीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न : सहकारिता, संगठन और व्यक्तित्व विकास पर मिला मार्गदर्शन


सहकार भारती विभाग जबलपुर का विभागीय अभ्यास वर्ग सोम प्लेस, रांझी में आयोजित हुआ। चार सत्रों में सहकारिता, संगठन, व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी डेस्क रिपोर्ट की यह रिपोर्ट


जबलपुर। सहकार भारती विभाग जबलपुर के अंतर्गत जबलपुर, कटनी, डिंडोरी एवं नरसिंहपुर जिलों के कार्यकर्ताओं का विभागीय अभ्यास वर्ग सोम प्लेस, रांझी में प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

सहकार गीत से हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हरनीत आर. सिंह ने सहकार गीत प्रस्तुत कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

चार सत्रों में मिला मार्गदर्शन

प्रथम सत्र में सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. यतीश जैन ने सहकार भारती की मूल अवधारणा, उद्देश्य एवं सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 12 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहकारिता से जुड़ी हुई है तथा वर्तमान समय में इस क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता है।

द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान ने संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा विपरीत परिस्थितियों में संगठन को सशक्त बनाए रखने के विषय में मार्गदर्शन दिया।

व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल

तृतीय सत्र में विभाग प्रमुख रामकृष्ण यादव ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए सेवा, नेतृत्व और अनुशासन पर बल दिया। अंतिम सत्र में डॉ. यतीश जैन एवं प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान ने कार्यकर्ताओं के दायित्व एवं कर्तव्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

नवीन सदस्य का स्वागत

कार्यक्रम का संचालन जबलपुर महानगर संगठन प्रमुख एडवोकेट अमिताभ भारती ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवीन सदस्य के रूप में एडवोकेट ऋषभ निगम का स्वागत कर उन्हें संगठन से जोड़ा गया।

व्यापक रही सहभागिता

अभ्यास वर्ग में चिंतामणि जैन, अखिलेश दीक्षित, पूर्व विधायक दुलीचंद जी, नितेंद्र सिंह राजपूत, गंगा प्रसाद तिवारी, लालू प्रसाद दुबे, वासुदेव पारधे, श्रीमती आभा चौरसिया, प्रतीक अरमरकर, आदित्य मिश्रा, दीपक सैनी, डॉ. राकेश कुशवाहा, रामकुमार नामदेव, चक्रेश अहिरवार, वासु जी, नितिन जी सहित चारों जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में जबलपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष संदीप अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page