आचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के नेमीनगर जैन कॉलोनी में प्रस्तावित चातुर्मास की तैयारियों को लेकर 5 जुलाई को सकल जैन समाज की आवश्यक बैठक आयोजित होगी। इसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर। आचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ (65 पिच्छी) के नेमीनगर जैन कॉलोनी में प्रस्तावित चातुर्मास की तैयारियों को लेकर सकल जैन समाज की आवश्यक बैठक रविवार, 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे उदासीन आश्रम में आयोजित की जाएगी।
तैयारियों पर होगी चर्चा
मुख्य संयोजक इन्द्र कुमार सेठी एवं रेखा संजय जैन ने बताया कि आचार्य संघ का भव्य मंगल प्रवेश 12 जुलाई को होगा, जबकि चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बैठक बुलाई गई है।
समाजजनों को किया आमंत्रित
समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया एवं महामंत्री गिरीश पाटोदी ने बताया कि बैठक में शहर के सभी जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।
सहयोग और सुझाव की अपील
आयोजकों ने सभी समाजजनों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा चातुर्मास आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
भव्य आयोजन की तैयारियां
बैठक में मंगल प्रवेश, चातुर्मास मंगल कलश स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं समाज की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।













Add Comment