दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फाउंडेशन के तत्वावधान में विशुद्ध वाटिका, नसिया जी जैन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सदस्यों ने 101 पौधे लगाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फाउंडेशन के तत्वावधान में 1 जुलाई के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सूर्य उदासीन आश्रम स्थित नसिया जी जैन मंदिर परिसर की विशुद्ध वाटिका में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गुरु सार्थक की सदस्याओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता जैन ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से हरियाली बढ़ती है तथा शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है। स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ हवा मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के नीचे योग एवं ध्यान करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
वृक्षों की देखभाल का लिया संकल्प
उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना पुत्र के समान है और उसका संरक्षण, सिंचन तथा देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से ऐसे स्थान का चयन किया गया, जहां माली की सुविधा उपलब्ध है और पौधों की नियमित देखभाल हो सके।
101 पौधे लगाने का लक्ष्य
कार्याध्यक्ष साधना जैन ने सभी सदस्याओं को 101 वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता जैन, अध्यक्ष मोती रानी जैन, मंत्री रूबी जैन, कोषाध्यक्ष रिंकी जैन, मधु जैन, प्रीति जैन, नीतू जैन, लक्ष्मी जैन, रेनू जैन, रीना जैन, मंजू जैन सहित ग्रुप की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।













Add Comment