ललितपुर जिले के ग्राम बुढ़वार में समर्पण स्वयंसेवी संस्था ने स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराकर जनसेवा का प्रेरणादायी कार्य किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
ललितपुर। जिले के ग्राम बुढ़वार में समर्पण स्वयंसेवी संस्था द्वारा मानव सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण कर सेवा कार्य किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दी गई राहत सामग्री
जनसेवा अभियान में समाजसेवी डॉ. राजकुमार जैन ने उपस्थित होकर जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने गांव में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री वितरित की।
पूर्व में भी लगाए जा चुके हैं सेवा शिविर
संस्था के सचिव डॉ. विकास जीत गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व ग्राम जाखलोन की सहरिया बस्ती में भी समर्पण संस्था द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 500 से अधिक जरूरतमंदों ने लाभ प्राप्त किया। उस अवसर पर भी राहत सामग्री का वितरण किया गया था।
अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प
डॉ. विकास जीत गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी।
सेवा कार्य में रही सक्रिय सहभागिता
इस अवसर पर अनुपम चोबे, डॉ. विकास जीत गुप्ता, अंकुर जैन (सानू), सुशांत गोल्डी, अंकित सतभैया, दीपक नामदेव, मंचल जैन, विजयपाल सिंह, शुभम जैन (पिंटू), नयन सतभैया, विवेक यादव, आनंद शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।













Add Comment