समाचार

जैन समाज ने चुनी नई कार्यकारिणी : श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार जैन (बंटी)


आगरा स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, ट्रांस यमुना कॉलोनी की प्रबंध समिति के चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी ने मंदिर के विकास एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।


आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर की प्रबंध समिति के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया समिति द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों अनन्त कुमार जैन (गोकुलपुरा) एवं सतीश कुमार जैन (कटरा वज़ीर खां) की देखरेख में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। परिणाम घोषित होने के बाद मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में चेतन्य स्वरूप जैन एवं प्रशांत जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार जैन (बंटी), उपाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार जैन (दयालबाग वाले), महामंत्री पद पर धर्मेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव जैन, संयुक्त मंत्री पद पर संदीप जैन, संगठन मंत्री पद पर मोहित जैन, मंदिर मंत्री पद पर कमल जैन, प्रचार मंत्री पद पर विप्लव जैन, सांस्कृतिक मंत्री पद पर वैभव जैन तथा ऑडिटर के रूप में सीए मनीष जैन निर्वाचित हुए।

कार्यकारी सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में सुधीर जैन, आशीष जैन, दर्पण जैन, अंकित जैन, रितिक जैन, हेमेंद्र जैन, सम्मेद शिखर जैन, राकेश जैन एवं आकाश जैन को निर्वाचित घोषित किया गया।

मंदिर विकास का लिया संकल्प

चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी अनन्त कुमार जैन ने मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से चुनाव पूरी शालीनता एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित समिति मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।

गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर सिद्ध शरण जैन, राजेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, वी.के. जैन, योगेश जैन, कैलाश चंद जैन, दिनेश बाबू जैन, मुकेश चंद जैन, अजय जैन (सन्टी), शेखर जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर एवं समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति

नई कार्यकारिणी ने विश्वास दिलाया कि समाज के सहयोग से मंदिर के सर्वांगीण विकास, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे समाज में संगठन, संस्कार और धार्मिक चेतना को नई मजबूती मिलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page