जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम द्वारा मान रिसोर्ट में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन में मनोरंजक खेल, पूल पार्टी, सांस्कृतिक गतिविधियों और नए सदस्यों के स्वागत के साथ परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी तनुंजय जैन की यह रिपोर्ट।
उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम का पारिवारिक स्नेह मिलन रविवार, 28 जून को मान रिसोर्ट में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्यों एवं उनके परिवारों ने भाग लेकर यादगार पल साझा किए।
‘सेम पिंच’ थीम बनी आकर्षण का केंद्र
संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन मान रिसोर्ट में किया गया। अध्यक्ष पंकज जैन ने जानकारी दी कि इस बार कार्यक्रम की थीम ‘सेम पिंच’ रखी गई, जिसके तहत परिवारों ने एक ही रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम को आकर्षक एवं रंग-बिरंगा बना दिया।
मनोरंजक खेलों और पूल पार्टी का आनंद
स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पूल पार्टी आयोजित की गई तथा बच्चों, दंपतियों और समूहों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं गेम्स कराए गए। बच्चों, कपल और ग्रुप गेम्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
245 सदस्यों की रही सहभागिता
सचिव लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, विपिन जैन, इलेक्ट अध्यक्ष तनुंजय जैन, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, प्रो एडमिन गीतेश जैन, प्रो ग्रीटिंग पंकज सुराणा सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं लगभग 245 ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति रही।
नवदंपति सदस्यों का हुआ स्वागत
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप से जुड़े सात नए दंपति सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।
सौहार्द और पारिवारिक एकता का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता, आपसी सहयोग और सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना रहा। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और सौहार्द का वातावरण बना रहा। अंत में सचिव लोकेश जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment