भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता ने खरगोन जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। विभिन्न पदों पर युवा एवं वरिष्ठ समाजजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।
सनावद। भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री विकेश मेहता द्वारा खरगोन जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
महासभा के प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद पर पारस कासलीवाल (भीकनगांव) तथा जिला महामंत्री पद पर आशीष जैन लोनारा को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संरक्षक अशोक जैन झांझरी, मनीष जैन पांड्या, पंकज जैन जटाले, देवेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जैन, उपाध्यक्ष अविनाश जैन एवं कमलेश जैन मंडलोई को दायित्व सौंपा गया।
कई पदों पर हुई नियुक्तियां
कार्यकारिणी में मीडिया प्रवक्ता सन्मति जैन काका (सनावद), संगठन मंत्री सचिन जैन, परिमल जैन, जवाहर जैन, सौरभ जैन, सह मंत्री निलेश जैन, राहुल जैन, कपिल जैन एवं निलेश जैन को मनोनीत किया गया। वहीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि अतुल जैन तथा प्रदेश प्रतिनिधि प्रवीण जैन बनाए गए।
युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर
संगठन मंत्री सचिन जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के अनेक शहरों एवं जिलों में कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उन्हें जैन समाज की एकता, साधु-संतों की सेवा तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
देशभर में चल रहा संगठन विस्तार अभियान
महासभा के अनुसार पूरे देश के लगभग 600 जिलों एवं जैन बाहुल्य कस्बों में नई कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज अध्यक्ष मनोज जैन, सुधीर चौधरी, कुसुम कुमार काका, सोनू जैन, मुकेश जैन, लोकेंद्र जैन, आशीष चौधरी, सुरेश चंद पांड्या, राजेश जैन, सुनील जैन, कैलाश चंद जटाले, जिला महिला अध्यक्ष उर्मिला जैन, नपा उपाध्यक्ष नैना मनीष चौधरी, आचार्य वर्धमान सागर युवा संघ, बहु मंडल, महासमिति, महिला मंडलों सहित बेड़ियां, खरगोन, लोनारा, बालसमुद, भीकनगांव, कसरावद, महेश्वर, बबलाई, मंडलेश्वर, धरगांव, खामखेड़ा और पीपलगांव के समाजजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।













Add Comment