दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाकर 100 पौधे लगाए गए। सभी ने पौधों के संरक्षण और इस वर्ष 200 और पौधे लगाने का संकल्प लिया। पढ़िए इंदौर से यह रिपोर्ट।
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर द्वारा रविवार को सी.पी. आजाद गार्डन, शेखर नगर में पर्यावरण संरक्षण और हरित इंदौर के संकल्प के साथ भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में समाज के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

100 पौधों का हुआ रोपण
अभियान के दौरान आम, जामुन, पीपल, नीम, बड़, गुलमोहर सहित करीब 100 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
200 और पौधे लगाने का लक्ष्य
सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 200 और पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि इंदौर को और अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
सभी ने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष साधना दगड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संदीप-सुनीता शाह, शेखर छाबड़ा, सनद गंगवाल, आकाश पण्ड्या, प्रतिपाल टोंग्या, अभिषेक अजमेरा, संगीता बाकलीवाल, मीना थोरा, कुसुम टोंग्या, मीना पाटोदी, कल्पना गंगवाल, ज्योति सेठी, संगीता बड़जात्या, सरिता गोधा, सुनीता सेठी एवं मनीष पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम में सभी ने “एक पौधा-एक संकल्प” के संदेश को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का आह्वान किया। समाजजनों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षण मिलेगा।













Add Comment